चेनारी, काराकाट, दिनारा एवं रोहतास बना नगर पंचायत|

सासाराम। नगर परिषद सासाराम को नगर निगम का दर्जा देने संबंधी अधिसूचना के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया है। सुबह से हीं नगर परिषद के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों में नगर निगम बनाए जाने की चर्चा आम रही। वहीं चेयरमैन कार्यालय एवं वार्ड पार्षदों में भी ऐसा ही माहौल दिखाई दिया। शहर के राजनीतिक गलियारे सहित आम एवं खास लोग चर्चाओं में मशगूल दिखाई दिए। कोई कह रहा था बोर्ड भंग हो जाएगा तो कोई इसी बोर्ड से फिलहाल काम होने की बात कह रहा है। नप को नगर निगम बनाने पर कर्मचारी महासंघ, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई राजनीतिज्ञों ने नगर विकास मंत्री, डीएम एवं शहरी जनता को बधाई दिया है। नगर निगम का दर्जा मिलने पर अब शहर के लोगों में भी अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिए उम्मीदें जगने लगी है तथा शहर के सौंदर्यीकरण एवं चहुमुखी विकास की उम्मीदों से लोगों में हर्ष का माहौल है। लाजमी है कि नगर परिषद से नगर निगम के दायरे में आने पर शहर के विकास को गति मिलेगी तथा उद्योग एवं व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे जिले के व्यापारियों में भी खासा उत्साह है। वहीं नगर निगम में आने पर इलाके में भी बढ़ोतरी होगी जिससे सरकार को राजस्व का फायदा मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने अपने कैबिनेट की बैठक में 5 नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिया है। जिसमें सासाराम, मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी एवं समस्तीपुर शामिल है। वहीं रोहतास जिले के चेनारी, काराकाट, दिनारा एवं रोहतास को नगर पंचायत बनाया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि कैबिनेट से पारित हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network