आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 मार्च 2022 : सासाराम। शहर में फैली गंदगी, जल जमाव एवं कुव्यवस्था से त्रस्त शहर वासियों को निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम सासाराम ने मंगलवार को दो अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। नगर निगम आयुक्त सह उप विकास आयुक्त शेखर आनंद के निर्देश पर परिसर में सफाई कंट्रोल रूम बनाया गया है तथा शहरवासियों को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए शिकायत पेटी भी उपलब्ध कराई गई है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित शिकायत डाल सकते हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सिटी मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर के सभी वार्डो को दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है तथा दोनों ग्रुपों के लिए अलग अलग नंबर 7061599813 एवं 7004788528 भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर वासी अब अपनी साफ सफाई, जल जमाव सहित अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं। जिसका 24 घंटे के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा शिकायतकर्ता अपना लिखित शिकायत भी शिकायत पेटी में डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network