आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 जनवरी 2022 : दावथ (रोहतास) : राष्ट्रीय आयुर्वेद गुरू एवं बिहार के ख्यातिप्राप्त काय चिकित्सक वैद्य श्यामबिहारी मिश्रा, रिटायर्ड प्रोफ़ेसर राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल,पटना एवं राष्ट्रीय संरक्षक आल इंडिया आयुर्वेद महा सम्मेलन का असामयिक निधन बक्सर आवास पर हो गया।उनके निधन से प्रदेश आयुष जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। मालियाबाग में चिकित्सकों ने शोक सभा का आयोजन किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया डॉ.जीतेन्द्र नाथ मौर्य ने कहा की आज हमलोगो ने आयुष जगत के प्रणेता मुर्धन्य आयुर्वेद वैज्ञानिक चिंतक खो दिया। शरीर दानकर्ता वैद्य पंडित विनोद कुमार शर्मा ने भी कहा की इनकी कमी पुरी नही जा सकती है।राष्ट्रीय संरक्षक डॉ संत प्रसाद, डॉ के.के.मिश्रा,डॉ अमरजीत सिंह,डॉ दानिस,डॉ महेन्द्र प्रसाद, डॉ विजयकांत,डॉ सचिंद्र द्विवेदी आदि चिकित्सकों ने शोक प्रकट किया है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network