रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 07 अप्रैल 2021 : दावथ : दावथ थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।, बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम कुमार ने की।उन्होंने कहा की रामनवमी पर्व को लेकर किसी भी प्रकार का जुलूस नही निकलना हैं।सभी लोगो को अपने अपने घर पर ही पूजा पाठ करना है।मास्क लगाना अनिवार्य है।बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा। कोई भी सार्वजनिक कार्य नही करना है। असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। साथ ही कोचिंग संस्थान व विद्यालय को आगामी 11 अप्रैल तक बंद करने का आदेश सरकार ने दिया है।यदि कोई विद्यालय या कोचिंग का संचालक पढ़ाते हुए पकड़े जाते है,तो उनके विरुद्ध कानूनी करवाई की जायेगी।, बैठक में उपस्थित थे विकास पटेल, रघुनाथ सिंह, अशोक तिवारी, चिंताहरण तिवारी, संजय सिंह अरविंद चौधरी , परवेज सिद्दकी, भैरोराम मुखिया चंद्रमा सिंह, चितरंजन पासवान, रामजी राय, सरपंच विजय बहादुर सिंह ,अम्प्रीत कुमार सहित कई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network