रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 अप्रैल 2021 : सासाराम। देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अब सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को अपर अनुमंडल पदाधिकारी रिजवान कुरेशी के नेतृत्व में शहर की प्रमुख सड़कों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना मास्क के वाहन चला रहे लोगों एवं पैदल चल रहे लोगों से जुर्माना वसूल किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क आदि का प्रयोग करने के लिए लगातार जिला प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है। वहीं अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कई वाहनों को भी जप्त कर जुर्माने की राशि वसूल की। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रमा राम, जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जियाउल्लाह सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network