रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : डेहरी ऑन सोन । स्थानीय महिला कॉलेज डालमियानगर परिसर में कॉलेज की संस्थापिका स्व डा सत्या शाही  की  प्रतिमा का अनावरण आगामी 6 फरवरी को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया जाएगा। प्रतिमा का निर्माण सामाजिक संस्था  सोन कला केंद्र द्वारा किया जा रहा है । जिसके निर्माण हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अनुमति  मिल चुकी है। जहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। डेहरी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सोन कला केंद्र के अध्यक्ष दया निधि श्रीवास्तव उर्फ भरत लाल ने बताया की डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के सबसे पुराने महिला कॉलेज डालमियानगर जिसकी स्थापना 1965 में स्व डा सत्या शाही ने की थी । जिनके नेतृत्व में महिला कॉलेज डालमियानगर आज इस क्षेत्र के  छात्राओं  के अध्ययन के लिए एक मुख्य केंद्र बन गया है । साथ ही महिला कॉलेज  डालमियानगर अपना  अस्तित्व पठन-पाठन के क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मे   अग्रणी स्थान कायम कर चुका है। जिसकी संस्थापिका स्व  डॉ  सत्या  शाही की प्रतिमा का अनावरण महिला कॉलेज डालमियानगर परिसर में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ ) देवी प्रसाद तिवारी आगामी छह फरवरी को करेंगे । कॉलेज परिसर में प्रतिमा का निर्माण का कार्य  समाजिक संस्था   सोन कला केंद्र द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कालेज प्रशासन द्वारा सोन कला केंद्र को अनुमति दे दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network