आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 मार्च 2022 : डेहरी ऑन सोन । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के मार्गदर्शन में मिशन निर्भया के तहत प्रोजेक्ट सशक्त कार्यक्रम के बैनर तले महिला आत्मरक्षा के दो दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डेहरी की एएसपी सह डीपीओ नवजोत सिम्मी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं सिर्फ उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चियों ,महिलाओं को शिक्षित बनाना बेहद जरूरी है ताकि वह हर परिस्थितियों का सामना कर सकें।

उन्होंने कहा कि महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है जो महिलाओं को दुष्ट लोगों से आत्म रक्षार्थ प्रेरित करेगी। वहां उपस्थित जिला बल की महिला सिपाहियों सहित आम 235 महिलाओं को मधेपुरा से आई कराटे प्रशिक्षक सोनी राज, विजय कुमार व मधेपुरा कराटे संघ के सचिव सावंत कुमार ने कराटे से आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सरोज कुमार साह, सब्जेक्ट मेजर रमाकांत प्रसाद, सार्जेंट संजय कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network