रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : डालमियानगर : प्लान डिपो रेल कारखाना पंडित दीनदयाल उपाध्याय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 36 महिला रेलकर्मियों को सम्मानित करते हुए भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा 95बैच के तेजतर्रार अधिकारी मुख्य कारखाना प्रबंधक मो ज़ावेद अख्तर ने कहा कि महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम किए बग़ैर सभ्य समाज की कल्पना नही की जा सकती है। देश और समाज के निर्माण में महिलाओं का सहयोग अतुलनीय है। हजारों कष्टों को झेलकर भी महिलाएं समाज के कल्याण के लिए हमेशा आगे रही हैं। कोरोना काल का त्रासदी की बातें करें या देश की आज़ादी की। महिलाओं ने हमेशा से पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। महिलाओं को सम्मान किये बगैर कोई भी देश विकास की राहों पर आगे नहीं बढ़ सकता। वहीं महिलाओं के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते महिला समिति की अध्यक्ष शगूफ्ता यासमीन ने कहा कि महिला अब अबला नहीं रही। वह घर से लेकर अंतरिक्ष तक की जिम्मेदारी सम्भाल रही हैं। लेकिन फिर भी कई मौकों पर महिलाओं के साथ अन्याय किया जाता है। इसके लिए महिलाओं को स्वयं जागरूक होकर अपने हक और सम्मान के लिए जेहाद करना होगा। इस महिला सम्मान समारोह को उप मुख्य अभियंता अशोक कुमार, सीनियर डीपीओ दीपक राज राय,आर ए एस यादव, ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संग़ठन सचिव सह पीएनएम प्रभारी बी बी पासवान ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ईसीआरकेयू सचिव सुल्तान अहमद, एससी-एसटी एसोसिएशन के महेन्द्र राम सहित बड़ी संख्या में पुरूष व महिला रेलकर्मी उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह का संचालन कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network