आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 दिसंबर 2021 : सासाराम। सड़क चौड़ीकरण एवं यातायात को सुचारू रूप से जारी रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला समाहरणालय के समक्ष वर्षों से बसे गरीब महादलित परिवारों के लिए अस्थाई निवास की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन ने कर दी है। डीएम के निर्देश पर सासाराम अंचलाधिकारी ने वेदा स्थित सिंचाई विभाग की भूमि पर महादलित परिवार के लोगों को रहने की अस्थाई व्यवस्था की है। जहां उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से झोपड़ी बनाने हेतु बांस बल्ले एवं प्लास्टिक भी मुहैया कराए गए हैं। इस संदर्भ में सदर एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण हेतु सड़कों से हटाए गए महादलित परिवार के लोगों को सिंचाई विभाग की भूमि पर पूरे सम्मान के साथ शिफ्ट कर दिया गया है तथा महादलित परिवार के लोगों को शिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहन भी उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने कहा कि झोपड़ी निर्माण हेतु उन्हें प्लास्टिक एवं बांस बल्ली दिया गया है तथा आगे भी अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बता दें कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के क्रम में प्रशासन ने कई महादलित परिवार के लोगों का आशियाना छीन लिया था। जिससे पूरा परिवार ठंड के मौसम में भी खुले में रहने को मजबूर था तथा इससे संबंधित खबरें प्रकाशित होने पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए उक्त कार्रवाई की है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network