रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 09 अगस्त 2021 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय पर पैक्स चुनाव को लेकर सभी मतदान कर्मियों को मतदान पेटी चुनाव सामग्री के साथ देर शाम तक रवाना किया गया जिसमें कदवाँ पैक्स के छः बूथों पर 25 मतदान कर्मी तथा नोनसारी पैक्स के पाँच बूथों पर 20 मतदान कर्मी को रवाना किया गया। कदवाँ, नोनसारी के मतदान केंद्रों पर अलग अलग दो पर्येवेक्षक तैनात रहेंगे। मंगलवार को साढ़े छह बजे सुबह से साढ़े चार बजे शाम तक पैक्स अध्यक्ष पद, कार्यकरणी सदस्य के लिए मतदान कराया जाएगा। सभी केन्द्रों पर पुलिस ने सुरक्षा के काफी पुख्ता व्यवस्था की है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रामजी पासवान ने बताया कि किसी भी बूथों पर बाहरी लोगों पर प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। बूथ पर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network