आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 जुलाई 2022 : डेहरी ऑन सोन । शनिवार को डेहरी एनीकट स्थित बाबा गणिनाथ के प्रांगण में डेहरी नगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार विधानसभा प्रभारी सह जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष परमहंस सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबल कश्यप ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम से किया गया। कार्यसमिति में आए सभीअतिथियो का अंगवस्त्र एवं माला से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने आए हुए नगर पदाधिकारी से कहा कि बूथ स्तरीय मजबूती के लिए सभी लोग जाकर कार्यकर्ताओं को 21 सदस्य टीम एवं पन्ना प्रमुख बनाये। नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा लगा कर के महोत्सव मनाएं। बैठक का संचालन नगर महामंत्री प्रभात शेखर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नगर महामंत्री कुंवर सिंह शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कन्हैया मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के नारायण चौधरी नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाठक, शशि शेखर सिंह, धनंजय शर्मा, वीर बसंत लाल, नगर मंत्री भोला लाल दास, गुड्डू विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला सिंह, पूर्व नगर महामंत्री शिव शंकर प्रजापति, बसंत जी, नगर प्रवक्ता अमित कुमार, रंजीत मालाकार, मुन्ना शर्मा, चंदन कश्यप, अश्वनी कुमार चंदन, संजय जयसवाल आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network