आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 जनवरी 2022 : नोखा। भाजपा नगर इकाई द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की सुरक्षा में चुक को लेकर पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कैंडिल मार्च निकाला गया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली घटना है जब भारत के प्रधानमंत्री को सोलह प्रोटोकॉल में से एक का भी पालन राज्य सरकार द्वारा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक की गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर सभी आपस में मिलकर प्रधानमंत्री के जान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। भाजपा पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है तथा दोषी व्यक्तियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाय। इस अवसर पर उक्त अवसर पर मुकेश कुमार सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह, उमेश पासवान, श्री भगवान प्रसाद, राजकिशोर गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्ण भार्गव, उमाशंकर प्रसाद, प्रीतम पटेल,आदि उपस्थित थे।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I
https://youtu.be/PXEdAF6GlqI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network