आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2022 : दावथ (रोहतास) : भागवत कथा सुनने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। मन में सकारात्मक भावों का उदय होता है और भगवान सच्चितानंद की प्राप्ति होती है। उक्त बातेें कथावाचक विनोद व्यास जी महाराज ने दावत प्रखंड के जगोधरा गाँव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा का अमृतपान कराते हुए कहा। उन्होने कहा कि कथा का श्रवण करने से भयभित मन को शांति मिलती है वहीं मन काबू में रहता है तथा भगवत रस में डूबकी लगाने का मौका मिलता है। मनुष्य को एकचित होकर भगवान के लीला पर आधारित कथा को सुन कथारूपी गंगा में डूबकी लगाना चाहिए। मायारूपी संसार में मानव का मन अशांत हो जाता है जहां कथा सुनने से अशांत मन को शांति मिलती है और भगवान के चरणों में मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथावाचक श्री महराज ने कहा कि अगर किसी देवी देवताओं के पूजा के अवसर पर कथा का आयोजन किया जाना अच्छी पहल है। कथा में भाग लेकर एकत्रचित होकर ध्यान से कथा को सुने ताकि भटक रहे मन को शांति मिल सके। कथा सुनने के लिये भक्तों की हुजूम उमड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network