अकोढ़ीगोला प्रखंड अररिया अरवल उत्तर प्रदेश औरंगाबाद कटिहार करहगर प्रखंड काराकाट प्रखंड किशनगंज कैमूर कोचस प्रखंड खगरिया गया गोपालगंज चेनारी प्रखंड जमुई जहानाबाद डेहरी अनुमंडल डेहरी प्रखंड तिलौथू प्रखंड दरभंगा दावथ प्रखंड दिनारा प्रखंड नवादा नालंदा नासरीगंज प्रखंड नोखा प्रखंड नौहट्टा प्रखंड पटना पश्चमी चम्पारण पूर्णिया बक्सर बांका बिक्रमगंज अनुमंडल बिक्रमगंज प्रखंड बिहार बेगूसराय भागलपुर भोजपुर मधुबनी मधेपुरा महाराष्ट्र मुंगेर मुजफ्फरपुर मोतिहारी राजपुर प्रखंड रोहतास जिला रोहतास प्रखंड लखीसराय वैशाली शिओहर शिवसागर प्रखंड शेखपुरा संझौली प्रखंड समस्तीपुर सहरसा सारण सासाराम अनुमंडल सासाराम प्रखंड सिवान सीतामढ़ी सुपौल सूर्यपुर प्रखंड

भक्ति योग से बढ़कर मानव जीवन के कल्याण का दुसरा श्रेष्ठ साधन कुछ नही – जीयर स्वामी।

ByRohtas Darshan

Dec 21, 2020

भोजपुरी में प्रवचन करते हुए श्री जीयर स्वामी जी ने कहा की शुकदेवजी महाराज ने परिक्षित को बताया कि संसार में भगवान की प्राप्ति के लिए, व्यक्ति के कल्याण के लिए, उद्धार के लिए  अलग अलग साधन बताया गया है। इसके लिए भक्ति योग बताया गया है। भक्ति योग सबसे श्रेष्ठ है। सबके लिए है, सबके लिए सहज, सरल, सुलभ भी है। इससे बढ़ करके कोई श्रेष्ठ साधन नही है। भगवान के प्रति प्रेम रखना, होना ही भक्ति योग है। हमारे भीतर जो चिंगारी है, हमारे भीतर जो प्रकाश है, हमारे भीतर जो ज्ञान है, वैराग्य है उन ज्ञान का वैराग्य का प्रेम का तेज का जगत् में प्रैक्टिकल करना अपने जीवन को शांतिमय जीते हुए हर परिस्थिति में अपने दिल को, अपने दिमाग को, उन परमात्मा में लगाए रखना यहीं श्रेष्ठ है। परमात्मा का ध्यान करना ही भक्ति योग है। यहीं सबसे श्रेष्ठ है।

पृथ्वी पर सोने से काम चल सकता है तो पलंग की क्या जरूरत।

शुकदेवजी जी महाराज ने परिक्षित से कहा कि न जाने इस दुनिया के लोग भी उस धनांधो के पास, उस कमांधो के पास जो रात दिन अपने काम में ही डूबे रहते हैं। धन का नशा में डूबे रहते हैं, पद की नशा में डूबे रहते हैं। रूप की नशा में डूबे रहते हैं, बैभव की नशा में डूबे रहते हैं। वैसे लोगों के आश्रय से अपना जीवन अपना पेट पालते रहते हैं। ऐसे अपने आप में व्यक्तियों पर तरस आता है। क्योंकि पृथ्वी पर सोने से काम चल सकता है। तो उन मनांधो, कमांधो, के लिए गद्देदार पलंग के लिए क्यों प्रयास करना।

अपनी मर्यादा का त्याग नही करना चाहिए।

शुकदेवजी महाराज परीक्षित से कहते हैं कि संसार में जितनी वस्तुएं हैं वह वस्तु प्रकृति के अधीन है। वह प्रकृति प्रकृति पुरूष के अधीन है। जिसको हम लोग  परमात्मा कहते हैं। यदि परमात्मा का वरण करते हैं,अच्छे आचरण से रहते हैं तो बिना प्रयास के ही  हमें प्रकृति की व्यवस्था प्राप्त ही हो जाएगी। नही भी प्रयास करने से प्राप्त हो जाएगी। जैसे हमें नही भी प्रयास करने से रोग हमें घेर लेता है उसी प्रकार हम नही भी प्रयास करेंगे तो हमे सुख प्राप्त होगा। इसलिए हमें अपनी मर्यादा, अपनी संस्कृति,अपने सदव्यवहार का त्याग नही करना चाहिए। अनीति, अन्याय, बेईमानी पुर्वक लोग धन कमाते हैं सुख शांति के लिए पर कितने लोगों को मिलता है। पर ठीक उसके विपरीत ही हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network