रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 सितम्बर 2021 : सासाराम : मौर्य शक्ति, रोहतास जिला इकाई के तत्वधान में आज कुशवाहा सभा भवन सासाराम में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस की स्मृति में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेंद्र सिंह कुशवाहा एवं संचालक चंदन कुशवाहा ने किया। मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद जगदेव प्रसाद के बोलिया रोड नुरनगंज स्थित आदमपुर प्रतिमा पर पर पुष्प अर्पित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद यह जीवन जितनी दलितों की लड़ाई लड़ते-लड़ते 5 सितंबर 1974 को अपनी शहादत कुर्था में दी उनके शहादत दिवस के स्मृति में व्याख्यान कार्यक्रम कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेता हूं। जगदेव प्रसाद के कारवां को मौर्य शक्ति लेकर आगे बढ़ रहा है उनका जो मिशन था उन्होंने किसान-मज़दूरों के मान सम्मान अधिकार के लिए अपने प्राणों की आहुति दी उनके कारवां को हम लोग का भी रुकना नहीं देंगे उसको मंजिल पर पहुंचाएंगे। बिहार दरोगा में कुशवाहा समाज से चयनित छात्रों को मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चादर गौतम बुद्ध का फोटो माला से सम्मानित किया। व्याख्यान कार्यक्रम में व्यख्यता के रूप में प्रोफेसर चंद्रमा सिंह पूर्व विद्य्दत परिषद सदस्य वीकेएसयू आरा ने कहा कि जगदेव प्रसाद एक व्यक्ति व्यक्तित्व थे एक विचार थे। उन्होंने समाज बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दि थी। उनका एक ही सपना था जिसका जितना हक-अधिकार है उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए। वो कहते थे 100 में 90 शोषित है 90 भाग 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा। उनकी लड़ाई सत्ता परिवर्तन की नहीं व्यवस्था परिवर्तन के सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई थी। उस लड़ाई को मौर्य शक्ति लगातार आगे लेकर चल रहा है। प्रोफेसर शशी रंजन एसएन सिंहा कॉलेज टेकारी मगध विश्वविद्यालय गया ने कहा कि जगदेव बाबू के विचारों की प्रासंगिकता आज ज्यादा बढ़ गई है‌। जगदेव बाबू ने शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए भारत की सरजमीं पर शोषित बनाम शोषक की लड़ाई की शुरुआत की। शोषण करने वाला शोषक कहलाया और शोषण सहने वाला शोषित कहलाया। उन्होंने शोषित की मान-सम्मान हक-अधिकार बहु-बेटियों के इज्जत की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज किया। आज ही के दिन आज से 47 वर्ष पहले शहीद हो गए। मौर्य शक्ति के जितने भी ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं व्याख्यान कार्यक्रम में आए हैं सभी लोग आप संकल्प ले कि हम जगदेव प्रसाद के मिशन को लगातार आगे बढ़ाएंगे और उनके सपनों का भारत बनाएंगे।

आगत अतिथियों का स्वागत मौर्य शक्ति महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिनाक्षी मौर्य ने किया। शहादत दिवस कार्यक्रम में अजय कुशवाहा, प्रवीण शाक्य, डा अमित कुमार, श्याम नारायण मेहता, नीतीश कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, अमरजीत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, रूपा देवी, डा संतोष कुशवाहा, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू थे।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network