बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय और मोहम्मद मकसूद आलम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया सचिव बनाया गया है | सरकार की ओर से पर्सनल सेक्रेटरी की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है| सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे रोहतास जिले के रहने वाले बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय और नालंदा जिला के रहने वाले बिहार प्रशासनिक सेवा अफसर मोहम्मद मकसूद आलम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया आप्त सचिव यानि कि पर्सनल सेक्रेटरी बनाया गया है |

दिनेश राय को बिहार के मुख्यमंत्री का आप्त सचिव बनने पर उनके गृह जिला रोहतास में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व जिलापाल एवं रोहतास जिला के प्रसिद्द शिक्षाविद डॉ एस० पी० वर्मा ने दिनेश राय को हार्दिक शुभकामनाएं दिया है।

प्राइवेट स्कूल्ज एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने दिनेश राय को “रोहतास जिला का गौरव” का उपाधि दिया है। साथ ही जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव सत्यनारायण सिंह, सोनू आनंद, काराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव आदित्य राज , विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार , सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network