रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 26 सितम्बर 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । जनता दल यूनाइटेड प्रखंड कार्यालय कोयला डिपो डेहरी मैं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संगठन से लेकर प्रदेश जिला संगठन में काफी फेरबदल किया गया। इस बदलाव के कारण हम प्रखंड अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी भी दी गई है। जिसको कार्यान्वित करने के लिए पंचायत अध्यक्षों को भी इस प्रेस वार्ता में शामिल किया गया प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हमें बूथ स्तर को मजबूत और धारदार करने के लिए प्रत्येक गांव से 10 लोगों का नाम प्रदेश मुख्यालय देना है। जिससे प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी मजबूत ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाई जा सके । प्रखंड अध्यक्ष ने पंचायत अध्यक्षों और सम्मानित पत्रकारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। जिसका उद्देश्य कोई भी पंचायत अध्यक्ष वार्ड पंचायत में घटित घटनाओं विकास से संबंधित कार्य या ग्राम विकास की योजनाओं में लापरवाही की बात मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जा सके। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी केवल राजनीति नहीं करती बल्कि राजनीति के साथ-साथ समाज सुधार विकसित बिहार आत्मनिर्भर बिहार स्वावलंबी बिहारी की बात करती है। हमारी पार्टी की विकास कार्य योजनाएं समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान और उनके सामाजिक सुधार के लिए है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि लोगों का विश्वास जिनकी आत्मा की आवाज बिहार के विकास के साथ है। उन्हीं लोगों ने बिहार के विकास पुरुष को 2020 में मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। क्योंकि लोग जानते हैं कि बिहार के विकास की बात नीतीश के साथ ही संभव है। प्रखंड अध्यक्ष ने प्रेस के माध्यम से नीतीश कुमार के कई कार्यकारी योजनाओं की भी चर्चा की । पत्रकार वार्ता मे पंचायत अध्यक्ष राहुल सिंह ,संजय सिंह, सोनू शर्मा सुनील सिंह, विकास गुप्ता, अभय सिंह ,अरुण पासवान ,धीरज तिवारी, राकेश सिंह, अखिलेश कुमार, एजाज अख्तर, जयप्रकाश सिंह, नारायण सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सरोज सिंह, प्रखंड महासचिव उपेंद्र गुप्ता, अंशु सिंह, भोला सिंह, सुनील भगत प्रिंस, कुमार रवि कुमार, रंजन शर्मा अमरजीत कुमार, बलजीत कुमार बबलू सिंह, भोला कुमार, कामेश्वर राम, नीरज कुमार, संतोष शर्मा आदि लोग शामिल थे।