रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 अक्टूबर 2021 : दावथ : दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित गढ़ दावथ में स्थापित प्राचीन शक्तिपीठ मां आशावरी के दरबार में औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील सिंह ने अपने सपरिवार के साथ अपने कुल देवी की पूजा अर्चना किया। मंदिर के पुजारी अंजनी पाठक ने वैदिक मंत्रो के साथ पूजा अर्चना करवाया।वही सांसद ने करोना से देश-विदेश सभी को मुक्त कराने का माँ से प्रार्थना किया।बताते चलें मंदिर के बारे में लोगों बुजुर्गों का मानना है कि यहां पर मां आदिशक्ति का चरण पादुका मिला था और उसी स्थान पर मंदिर बनाया गया। माँ डक हा राजपूत बंश की कुल देवी हैं।जो भारत के कई राज्यों में दावथ से ही जाकर बसें हैं।वही सभी देशवासियों से सांसद ने शांति सौहार्द हर्षोल्लास के साथ देशवासियों को पर्व मनाने के लिए आग्रह किया। मौके पर हरेन्द्र सिंह अजित सिंह,सत्येन्द्र सिंह,अभय सिंह, मनु सिंह,गुड्डू सर,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network