आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 जुलाई 2022 : करगहर रोहतास। प्रखंड मत्स्य सहयोग समिति के अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बसडीहा पंचायत के मुखिया जग नारायण पासवान एवं अरविंद कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। 12 जुलाई को जग नारायण पासवान ने नाम वापस ले लिया। मैदान में सिर्फ अरविंद कुमार सिंह एकमात्र होने के कारण निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा सभी सदस्य एवं कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। समिति के मंत्री सह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं निर्वाचित अध्यक्ष को सभी 11 सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचित पदाधिकारी ने सभी सदस्यों एवं अधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी किया। कई लोगों ने निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को जीत की बधाई दी है।

https://youtu.be/P_MU5gk5YkA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network