रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 01 नवम्बर 2021 : नोखा। पंचायत चुनाव 2021 के तहत नोखा प्रखंड में छठे चरण की वोटिंग प्रखंड के 13 पंचायतों में बुधवार को संपन्न होगा। चुनाव कार्य को लेकर नोखा प्रखंड में चुनाव ड्यूटी में लगे पोलिंग पार्टी को सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के एफसीआई(बाजार समिति) गोदाम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र में बूथ वाइज पोलिंग पार्टी का गठन करते हुए निर्गत किया गया। एक पोलिंग पार्टी में छह कर्मियों को रखा गया है। पीठासीन पदाधिकारी के अलावा पी वन, पी टू एवं पी थ्री ए, पी थ्री बी तथा पी थ्री सी को नियुक्ति पत्र देते हुए पोलिंग पार्टी मिलान होगा। निर्वाची पदाधिकारी रामजी पासवान ने कहा कि मतदान कर्मियों को जॉइन कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।