कहा छः महीने मे चालु होगा रोपवे, पंडुका पुल से बढेगी कनेक्टिविटी

सभी पाया की ली जानकारी, लहबरमाई व दसशीशानाथ के विकास की मांग

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 जुलाई 2023 : नौहट्टा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चेयरमैन सह पर्यटन सचिव अभय कुमार व डीएम धर्मेंद्र कुमार ने रोहतास मे रोपवे निर्माण व पंडुका पुल निर्माण का निरीक्षण किया। रोहतासगढ तक रास्ता खराब होने के कारण योजना स्थगित कर दी। रोहतास प्रखंड मुख्यालय के पास रोपवे निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को रोपवे का काम जल्द करने का निर्देश दिया। रोपवे निर्माण महीनो से बंद था। रोपवे निर्माण के बाद चेयरमैन पंडुका पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पाया की गहराई चौडाई उंचाई गडर आदि की जानकारी ली।

अभियंता रामविलास यादव ने चेयरमैन को बताया कि पाया की दूरी साढ़े सैंतीस मीटर है तथा चालीस पाया का निर्माण होना है। पच्चीस पाया का निर्माण हो चुका है। जलस्तर बढने के कारण काम रूका है।पंद्रह सौ मीटर पुल निर्माण होना है। काॅपरेटिव के स्टेट चेयरमेन रमेश चंद्र चौबे ने लहबरमाई मंदिर व एक व्यक्ति ने बांदू दसशीशानाथ को विकास करने की मांग की। चेयरमैन ने कहा कि समय सीमा के अंदर रोहतास रोपवे का निर्माण व पंडुका पुल निर्माण पुरा कर लिया जाएगा। मौके पर डीडीसी शेखर आनंद, एसडीएम अनील कुमार सिंहा मुखिया अरूण कुमार चौबे. व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, बबलू पाठक, रमेंद्र राम, नन्हकू सिंह उम्मत रसूल. विकास उपाध्याय, अमित मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network