रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 31 अक्टूबर 2021 : सासाराम : रोहतास ज़िला मुख्यालय सासाराम में पोस्ट ऑफ़िस चौराहे पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के द्वारा पुलिस सहायता केंद्र का भवन निर्माण कार्य ज़ोर शोर से प्रगति पर अग्रसर है। इस पुलिस सहायता केंद्र के बनने से आम नागरिकों को सहूलियत होगी एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने में तथा सासाराम शहर से जाम की समस्या से निजात दिलाने में मिल का पत्थर साबित होगा। बताते चले कि पुलिस सहायता केंद्र के भव्य भवन के निर्माण हेतु जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीओ श्री मनोज कुमार के सहयोग से सासाराम नगर निगम के पूर्व ईओ अभिषेक आनंद ने ज़मीन मुहैया करायी है। इस भूमि का भूमि पूजन पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री आशीष भारती एवं डीएसपी सासाराम अनुमंडल बिनोद कुमार राउत के कर कमलों से सम्पन्न हुआ था। इस प्रोजेक्ट में सम्पूर्ण ज़िला प्रशासन का योगदान एवं मार्गदर्शन समय समय पर लायंस क्लब को मिलता रहा है।

पूर्व ज़िलापाल डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने बताया की लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करना है। तथा आम जन मानस को जागरुक करते हुए अपने स्थायी प्रोजेक्ट के माध्यम से सहायता पहुँचाना है। लायंस क्लब वर्ष 1965 से ही रोहतास ज़िला में कार्यरत है और बैनर तले अनेको स्थायी प्रोजेक्ट का निर्माण कर के समाज का उत्थान सफलता पूर्वक किया है।

अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया की पुलिस सहायता केंद्र – प्रोजेक्ट लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के स्थायी प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के सदस्यों के माध्यम से बनाया जा रहा है जिसमें सभी जाति धर्म के लोग शरीक है। भविष्य में भी लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के बैनर तले इसी तरह के जन कल्याणकारी प्रोजेक्ट रोहतास ज़िला के सभी उन्निसों प्रखंड में करने की योजना है।

सचिव अभिषेक कुमार राय ने बताया की लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के बैनर तले अनेको स्थायी प्रोजेक्ट रोहतास ज़िला में कार्यरत हैं। और लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम में सदस्य निहसवार्थ भावना के साथ समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहते है।

इस स्थायी प्रोजेक्ट को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के अध्यक्ष रोहित वर्मा , सचिव अभिषेक कुमार राय , कोषाध्यक्ष पवन कुमार प्रिय, पी॰आर॰ओ॰गौतम कुमार , डॉक्टर दिनेश शर्मा , अक्षय कुमार , विजीत कुमार बंधुल, किशोर कुमार कमल , रजनीश पाठक , सूरज अरोरा , नागेंद्र कुमार , गिरीश चंद्रा , किशन चंद्रा , डॉक्टर गिरीश नारायण मिश्रा , डॉक्टर अरविंद कुमार , सुनीता कुमारी , संजय मिश्रा , डॉक्टर विजय कुमार , रोहित कुमार , विवेक जयसवाल , सुभाष कुमार कुशवाहा, धनंजय सिंह , कुमार विकास प्रकाश , चंदन राय, अनिल कुमार , अभिजीत आनंद , रॉबिन राज , राजीव रंजन , धनेंद्र कुमार , रविंद्र कुमार , दुर्गेश पटेल , डॉक्टर जावेद अख़्तर, अजित कुमार कश्यप , श्याम सुंदर जयसवाल , तेज नारायण पटेल , ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं निखिल आदित्य ने अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network