आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 दिसंबर 2021 : सासाराम : आज स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में नए साल के आगमन और पुराने साल की विदाई के अवसर पर एक कवि-सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बार काउंसिल के रोहतास जिला के अध्यक्ष अश्वनी कुमार और मशहूर समाजसेवी , शिक्षाविद इंजीनियर नवीन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सेफरो इंडिया के मुख्य सचिव गोरख नाथ लाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने आगत अतिथियों के लिए अपने स्वागत भाषण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम को मानव जीवन के लिए टॉनिक बताया। उन्होंने कहा कि जीवन एक सा चलने से नीरस हो जाता है , इसे सरस बनाए रखने के लिए त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होने ही चाहिए। जिससे लोगों के जीवन में भाग दौड़ की जिंदगी से अलग कुछ पल हास्य वयंग ,मौज मस्ती और गीत संगीत के लिए मिलते है l इसी कड़ी में जिले के मशहूर कवि शंभू शैल और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक दिवाकर कुमार ने अपने अपने कविताओं और गानों से आगत अतिथियों का भरपूर मनोरंजन कर मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में भाग्य लेने वाले कवियों में कवि शम्भू शैल , शेषनाथ दुबे , एस एस अविराम, चंदेश्वर जी, कृष्णकांत तिवारी रविन्द्र पांडेय ( लाल जी), डॉ किरण यादव, कुमारी वंदना मुख्य रहे।
मौके पर उपस्थित लोगों में शहर के मशहूर डॉक्टर गिरीश नारायण मिश्रा, प्रो0 विनोद सिंह उज्जैन, डॉक्टर प्रो राकेश बघेल, आर्किटेक्ट हिमांशु श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रवीण सिन्हा, काशी नाथ वर्मा, गोरख नाथ सिंह, के के सिंह पूर्व प्रखंड प्रमुख , मोहन श्रीवास्तव,शाश्वत,मनोज कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन कुमार, अंजुम जी,बजरंग बली सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, अजय सिंह,मोहन बाबू, संजय श्रीवास्तव, प्रज्ञा सिन्हा,सीता देवी,सृष्टि श्रीवास्तव, श्रीवास्तव,यशोदा देवी, रीना पांडे, टिकी देवी, रेणु सिंह,वंदना आदि सैकड़ों लोग थे।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network