रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 अक्टूबर 2021 : सासाराम : लोजपा जिला अध्यक्ष ( पारस गुट) के प्रमोद कुमार मंटू के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान के प्रथम पुण्यतिथि में रोहतास जिले से सैकड़ों लोग शामिल होंगे ।इस आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता राजेंद्र पासवान ने दी है उन्होंने यह भी कहा कि वरीय उपाध्यक्ष सोमडीहरा निवासी छोटेलाल पासवान, डॉ रामाधार पासवान, डॉक्टर रामा शंकर पासवान, रामअवतार गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम नारायण सिंह, श्याम लाल मुखिया, सिपाही राय, जितेंद्र पासवान, राम बचन पाल सहित कई लोग जनसंपर्क में लगे हैं।