अकोढ़ीगोला प्रखंड अररिया अरवल उत्तर प्रदेश औरंगाबाद कटिहार करहगर प्रखंड काराकाट प्रखंड किशनगंज कैमूर कोचस प्रखंड खगरिया गया गोपालगंज चेनारी प्रखंड जमुई जहानाबाद डेहरी अनुमंडल डेहरी प्रखंड तिलौथू प्रखंड दरभंगा दावथ प्रखंड दिनारा प्रखंड नवादा नालंदा नासरीगंज प्रखंड नोखा प्रखंड नौहट्टा प्रखंड पटना पश्चमी चम्पारण पूर्णिया बक्सर बांका बिक्रमगंज अनुमंडल बिक्रमगंज प्रखंड बिहार बेगूसराय भागलपुर भोजपुर मधुबनी मधेपुरा महाराष्ट्र मुंगेर मुजफ्फरपुर मोतिहारी राजपुर प्रखंड रोहतास जिला रोहतास प्रखंड लखीसराय वैशाली शिओहर शिवसागर प्रखंड शेखपुरा संझौली प्रखंड समस्तीपुर सहरसा सारण सासाराम अनुमंडल सासाराम प्रखंड सिवान सीतामढ़ी सुपौल सूर्यपुर प्रखंड

परमात्मा के इच्छा के बिना हम किसी के योग्य नही होते।

ByRohtas Darshan

Dec 23, 2020

सबसे पहले तो अनर्थ जो जीवन तथा जीवन के व्यवहार में जिस कारण से होता हो उस पर अंकुश लगाएं। अहंकारमय जीवन न हो। जरूर हम करते हैं लेकिन कराने वाला उसी प्रकार से हैं जैसे किसी कठपुतली के नाच को देखा होगा। भले वह नाचते हैं लेकिन नचाने वाला कोई दूसरा है। उसी के इशारे पर कठपुतली नाचता है। ठीक उसी प्रकार हमारे आपके साथ है। हम चाहे जो कुछ भी करते हैं वह परमात्मा अपनी शक्ति के द्वारा हमलोगों को कठपुतली के समान नचाते हैं। उनकी इच्छा नही होती है नचाने के लिए तो अपने आप से तो इस दुनिया में निस्तार हो जाते हैं। किसी के योग्य नही होते हैं। ऐसा विचार कर अनर्थों को त्याग दे। कर्तव्य करें, लेकिन मैं ही करने वाला हूं, मेरे ही द्वारा होता है। ऐसा भाव नही होना चाहिए। 

गुरू केवल कोई एक व्यक्ति,शरीर नही, गुरू एक व्यक्ति के अलावा एक दिव्य संदेश, एक उपदेश होता है।

गुरू और ईश्वर में भक्ति होनी चाहिए। गुरू हमारे जीवन का वह कंडिशन हैं, वह  एक स्थिति हैं, वह एक स्तर हैं जिसके माध्यम से हम अपने भटके भूले, अटके जीवन को समाधान करने में प्रयाप्त हो जाते हैं। गुरू केवल कोई एक व्यक्ति और केवल शरीर नही, गुरू एक व्यक्ति के अलावा एक दिव्य संदेश होता है। एक उपदेश होता है, एक दिव्य आदेश होता है। एक दिव्य आचरण होता है, जिसके द्वारा हम प्रशस्त मार्गों के अधिकारी होते हैं। व्यवहारिक रूप में गुरू शब्द का मतलब जिसके संरक्षण, छत्रछाया, संवर्धन या जिनके सहवास से हमारे जीवन की किसी प्रकार की जो अधूरापन हो, किसी प्रकार की खामियां हो उन खामियों पर हम अफसोस करें, पश्चाताप करें और अपने जीवन में अच्छे मार्गों पर चलने के लिए संकल्प करें, बाध्य हो जाएं,  ऐसे जिसके द्वारा आदेश प्राप्त होता हो, संदेश प्राप्त होता  हो, चाहे वह धोती कुर्ता में रहने वाला हो चाहे वह गेरूआ कपड़ा वाला हो उसी का नाम गुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network