रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 दिसंबर 2021 : नौहट्टा। रोहतास व नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र मे इस वर्ष धान की खरीदारी नही की जाएगी जिसके कारण किसानों की बेचैनी बढ गयी है। बताया जाता है कि सरकार द्वारा उसना चावल जमा करना है लेकिन डेहरी अनुमंडल मे कोई उसना मिल नही है। यदुनाथपुर से नोखा चेनारी ले जाने मे तीन सौ किलोमीटर दूरी पड रहा है साथ ही टोल प्लाजा का भुगतान कौन करेगा। पैक्स अध्यक्ष जब खर्च जोड रहे है तो घर बेचने पर भी कर्ज नही भर पाएंगे। शुक्रवार को काॅपरेटिव चेयरमैन रमेश चंद्र चौबे से पैक्स अध्यक्षों ने समस्या रखी। अध्यक्षो ने बताया कि नौहट्टा मे तीन अरवा मिल है। सरकार जबतक अरवा चावल के लिए विकल्प नही लेती या उसना चावल का मिल नही बैठाती तबतक धान खरीदना मुश्किल है। अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि नोखा ले जाने मे बीस हजार खर्च होती है मिलता पांच हजार है। चेयरमैन ने बताया कि एक मिल के साथ बीस पच्चीस पैक्स को टैग किया जा रहा है जिससे अध्यक्षो को परेशानी हो रही है।सरकार से पैक्स की समस्या रखी जाएगी। पुरी व्यवस्था बनने के बाद ही उसना चावल पैक्स दे पाएंगे। मौके व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अमित मिश्रा लालबाबू सिंह दिनेश मेहता चंद्रदीप मेहता संजय सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network