नौहट्टा : कैमूर पहाड़ी पर स्थित सोली उप स्वास्थ्य केंद्र में सभी दवाईयां उपलब्ध कराकर सुचारू रूप से शीघ्र संचालन किया जाएगा।उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने चुंहट्टा गांव में रविवार को पहाड़ी गांव के दौरा के बाद प्रेसवार्ता में कही।उन्होंने कहा कि सोली गांव में जाकर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।जिसका पक्का का भवन का निर्माण हो गया है।लेकिन बिजली की व्यवस्था नही है और पेयजल का भी अभाव है।उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए स्थानीय बीडीओ से बात हुई है।बीडीओ ने नल जल योजना से एक टैग शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।गांव में सोलर प्लेट बिजली के लिए लगाया गया है।सोलर प्लेट के बिजली से उप स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ा जाएगा। बीमार लोगो का प्राथमिक उपचार यहां सुलभ हो इसके लिए व्यवस्था किया जा रहा है।गम्भीर रूप से बीमार लोगों को एम्बुलेंस कैमूर जिला के अधौरा प्रखण्ड मुख्यालय से उपलब्ध हो सकता है।यहाँ से नौहट्टा पीएचसी दूरी पर है लेकिन अधौरा पीएचसी पहुचना आसान है।गांव के युवक को भी जागरूक किया जा रहा है।पहाड़ी गांव में बीमार लोगो का समय से इलाज हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था कर रहा है। सोमवार को प्रभारी डीएम लालबाबू सिंह के आदेश पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह पीएचडी के कार्यपालक अभियंता ने पहाड़ी गाँव का दौरा किया और मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से बिस हजार रुपए दिया गया अधिकारीयो ने कहा कि हर सम्भव मदद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network