आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 दिसंबर 2021 : नोखा। प्रखंड में प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी पर बैठने की कवायद शुरू हो गई है। प्रमुख व उपप्रमुख बनने के लिए बीडीसी के कम से कम 10 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। नोखा प्रखंड में पंचायत समिति के कुल 18 सदस्य हैं। हालांकि अबतक प्रमुख व उपप्रमुख के लिए खुले तौर आधा दर्जन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर रहा हैं। परंतु चर्चा है कि इस बार प्रमुख पद के दावेदार गोपनीय तरीके से समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रखंड में प्रमुख का पद पुरूष के लिए आरक्षित है। चर्चा यह भी है कि इस बार प्रमुख पद की रेस में कदवाँ पंचायत से बीडीसी सदस्य धनजी चौधरी व धर्मपुरा पंचायत से बीडीसी सदस्य अरविन्द कुमार की दावेदारी है।

प्रमुख पद के उम्मीदवार समर्थन बढ़ाने के लिए उपप्रमुख का पद देने का गोटी सेट कर रहे हैं। दावेदारों का जातीय समीकरण पर भी फोकस है। हालांकि प्रमुख व उपप्रमुख की दावेदारी को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू होते ही प्रमुख व उपप्रमुख पदों पर काबिज होने की रेस काफी बढ़ जाएगी। इधर विभिन्न पंचायतों में उपमुखिया व उपसरपंच पद के दावेदार भी अपना अपना समर्थन जुटाने के लिए मेहनत करते दिख रहे हैं। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि उप मुखिया के लिए मुखिया का समर्थन व उपसरपंच के लिए सरपंच का समर्थन मिलने पर दोनो पदों पर काबिज होने में काफी सहूलियत मिल सकती है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network