नोखा। नोखा शहर में विधि व्यवस्था को लेकर सघन वाहन जांच की गई। नोखा थाना के पास थानाध्यक्ष अमित रंजन के निर्देश पर वाहन जांच की गई। बिना कागजात व हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों के बीच हड़कंप मच गया। कई चालकों ने रास्ता बदल दिया। कुछ आगे बढ़े तो पुलिस ने पकड़ लिया। दर्जनों बाइक चालक को पुलिस ने बिना कागज, हेलमेट व मास्क के पकड़ा। इनसे 21,000 जुर्माना वसूला गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान लगातार चलाई जाएगी। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर भी वाहन चालकों से मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी।थानाध्यक्ष ने ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाए जाने की बात कही।