रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 31 अक्टूबर 2021 : नोखा। छठवें चरण में नोखा प्रखंड के लिए होने वाले पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। कुल छह पदों के लिए होने वाले मतदान हेतु चुनाव प्रचार परवान चढ़ गया है। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य को कौन कहे, मुखिया व सरपंच से लेकर वार्ड सदस्य व पंच पद तक के उम्मीदवार भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं। अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी प्रत्याशी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके समर्थक घर-घर जाकर वोटरों को गोलबंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।नोखा प्रखंड की कुल 13 पंचायतों के छह पदों के लिए 3 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे। जबकि चुनाव परिणाम 13 को मिलेगा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। हालांकि चुनाव प्रचार में आदर्श आचार संहिता की जो धज्जियां उड़ रही हैं उनपर प्रशसन पूरी तरह मूकदर्शक है। नोखा प्रखंड में मुखिया के कुल 13, पंचायत समिति सदस्य के 18, सरपंच के 13 तथा जिला परिषद सदस्य के 2 पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं, वही वार्ड सदस्य व पंच पद के 184-184 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। छठवें चरण के लिए 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। जबकि 03 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network