आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 जनवरी 2022 : नोखा। नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे आम वोटरों से कराने के फैसले का तत्कालीन सभापति पम्मी वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय सेठ ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार के इस फैसले से अब नगर परिषद क्षेत्र में बिकास बिना रुकावट के होंगे। मुख्य पार्षद पर एक प्रेशर हमेशा रहता था कि कब अविश्वास का प्रस्ताव आ जाय। फिर अविश्वास प्रस्ताव के चक्कर में काफी समय गुजर जाता था। मुख्य पार्षद सिर्फ वार्ड पार्षदों के प्रति ही उत्तरदायी होते थे। सम्पूर्ण नगर क्षेत्र के आम नागरिकों के प्रति वे उदासीन रहते थे, जो अब नहीं होगा।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network