रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 जुलाई 2021 : नोखा । नगर परिषद नोखा के लिए जलजमाव एक लाइलाज बीमारी साबित हो रही है। नप प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी नगर के अधिकांश वार्डो में जलजमाव की समस्या बरकरार है ।जलजमाव के कारण लोगों को हमेशा बिमारी का डर सताते रहता है। नगर के वार्ड 6,10,11 सहित वार्डों में आज भी जलजमाव की समस्या से लोग परेशान है। इसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि इससे निपटने के लिए नप प्रशासन के द्वारा नालों की सफाई की जा रही है। लेकिन जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़कों पर जलजमाव उत्पन्न हो गया है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव अधिक दिनों तक रहने की वजह से पानी से बदबू भी देते रहता है। थाना चौक से सब्जी मंडी के आसपास व बोलबम टॉकीज के रास्ते नारायण मास्टर के घर तक जलजमाव से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नप इओ अमित कुमार का कहना है कि बरसात पूर्व नालियों की सफाई की गई है। सफाई कर्मियों की टीम लगातार नालियों को साफ करने में लगी हुई है। वार्डो से जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network