रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 31 जुलाई 2021 : दावथ : चौबीस घण्टे से रुक रुक कर हो रही बारिश होने से धान की खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ हुआ होगा।धान की फसल को काफी मात्रा में पानी की जरूरत होती है, ऐसे में बारिश होने से किसानों को आर्थिक लाभ होगा। बारिश के मेघा सावन महीने में जमकर बरस रहे हैं। लंबे समय से खेतों में फसलों पर बना हुआ सिंचाई संकट बरसात से खत्म हो गया है और बारिश के कारण धान की बुआई करने वाले किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।किसान अजय सिंह,प्रकाश चौबे,रामजी राय, सुनील कुमार ने बताया कि कई दिनों से वर्षा नही हो रही थी।लेकिन आज की वर्षा से किसानों को सिंचाई की जो समस्या बनी हुई थी वह दूर हो गई। साथ ही मौसम सुहाना होने के कारण खेत मे काम कर रहे लोगो को भी आराम मिला। वही दावथ प्रखंड में लगभग 80 प्रतिशत धान की रोपनी का कार्य हो चुका है।