रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 अक्टूबर 2021 : नोखा। प्रखंड में गहमागहमी के बीच दूसरे दिन कुल 300 सौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें मुखिया पद के लिए 7,पंचायत समिति सदस्य के लिए10,सरपंच पद के लिए 4 ,वार्ड सदस्य के लिए 89,पंच सदस्य के लिए 44 लोगों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें मुखिया पद के लिए छतौना से बीजू पटनायक,सोतवाँ से अशोक कुमार, श्रीखिंडा से निशु सिंह, सोनिया देवी, सिसिरता से मीरा देवी, चनकी से रामाश्रय राम, हथिनी राजमंत्री राम, ने मुखिया प्रत्याशी से नामांकन किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि सरपंच पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि कुल 13 पंचायतों में वार्ड सदस्य पद के लिए 89 ,पंच सदस्य के लिए44,लोगों ने नामांकन किया। आज दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय में नामांकन को लेकर काफी गहमागहमी रही। प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन ने सुरक्षा के लिए काफी चुस्त व्यवस्था की थी। नामांकन करने के बाद सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में समर्थकों के साथ रवाना हो गए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि नामांकन का दूसरा दिन काफी शांति पूर्ण रहा। लोगों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network