दावथ : बिहार राज्य किसान सभा  किसानो का धान न्युनतम समर्थन मुल्य पर खरीदने व खरीद मे धांधली के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए, भाकपा के पूर्व प्रत्यासी सह पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह बताया कि पांच दिसम्बर तक सरकारी माध्यमों से धान अधिप्राप्ति शुरु नहीं हुआ तो जन आंदोलन होगा। उन्होने आगे कहा कि किसानो का धान न्युनतम समर्थन मुल्य पर खरीद व खरीद मे किसानो से अवैध वसूली व वेवजह क्रय केंद्रों पर किसानो को परेशान करने की अधिकारियों की प्रवृति के खिलाफ जन आंदोलन किया जायेगा।15 दिसम्बर से 31 मार्च तक चार चरणों मे आंदोलन चलेगा।जिसमे गांवों मे पदयात्रा,रथयात्रा,धरना व प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा।2022 तक किसानों की आमदनी दोगुणा करने का वादा केंद्र सरकार ने किया है।परंतु  अभी तक बिहार मे क्रय केंद्र नहीं खुला।.किसान खाद बीज व शादी व्याह जैसे जरुरी काम पुरा करने के लिए अपना धान औने पौने दाम पर बेंच रहे हैंं।स्थानीय स्तर पर भी खरीददार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे मे किसान महाजनों के चंगुल मे भी फंस रहे हैं।जहां धान का पुरा दाम व्याज चुकाने में ही खत्म हो जाएगा।पूर्व प्रमुख ने कहा कि अधिकारियों को आंदोलनात्मक कार्यक्रम की सूचना दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network