दावथ : प्रखंड क्षेत्र के कवई ग्राम में धारा प्रवाहित करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक खेत में सिंचाई करने के लिए मोटर पंप चालू करने गया था। तभी करंट के चपेट में आ गया। मृतक के रिस्तेदार दिनेश कुमार, विक्की कुमार, ग्रामीण शेरू कुमार ने बताया कि कवई निवासी बिरेंद्र सिंह 48 वर्ष खेत में सिंचाई करने के लिए मोटर पंप चालू करने गए थे। मोटर पंप चालू करने क्रम में धारा प्रवाहित करंट के चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में ग्रामीणों ने देखा तो हो हल्ला करते हुए बिजली काट कर इलाज हेतु निजी किल्नीक में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं घटना से गांव,घर व क्षेत्र में शोक व रोष व्यप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापारवाही से क्षेत्र में करीब आधा दर्जन लोगों को असमय काल के गाल में समाना पड़ा है। मोटर पंप के कनेक्शन होने के बावजूद विभाग द्वारा तार पोल नहीं लगाया गया है। जिससे मजबूरन लोगों को अपने खर्च पर तार व बांस के सहारे तार ले जा कर मोटर पंप चलाया जाता है। जिससे आए दिन बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है। वहीं मृतक घर में अकेले कमाने वाला था। मृतक के पांच पुत्री व एक पुत्र है जो अभी नाबालिग है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network