सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के पावन प्रांगण में विद्यालय की वंदना सभा में मधुर सिन्हा जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह प्राचार्य राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू ने की। इस अवसर पर आगतो का स्वागत एवं परिचय प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने कराया। इस कार्य में सर्वेश चंद्र मिश्र एवं एकादश की छात्रा श्वेता सोनी का सहयोग प्राप्त हुआ। समिति सदस्य रामराज चौधरी ने मुख्य अतिथि यशवीर सिन्हा का स्वागत किया। विद्यालय के प्रथम सचिव एवं समिति सदस्य विगु प्रसाद जी ने अशोक कुमार सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर रणजीत सिन्हा, एवं उमेश शुक्ला प्रधानाचार्य शिशु संस्कार केंद्र जयनगरा का स्वागत सर्वेश चंद्र मिश्र एवं राधेश्याम तिवारी ने किया।

सभा के प्रांरभ में मधुर सिन्हा के जीवन पर गोविंद पांडेय ने गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि यसवीर सिन्हा ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय के छात्रों को अच्छा नागरिक बनने के लिए कहा। आप अच्छा नागरिक बनकर देश की अच्छी सेवा कर सकते हैं। विद्यालय की प्रबंध व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा यह विद्यालय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिस उद्देश्य से मधुर सिन्हा ने विद्यालय के स्थापना के लिए भूमि प्रदान किया, वह आज प्रति फलित हो रहा है। विद्यालय को मधुर सिन्हा जयंती आयोजित करने के लिए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा दसवीं कक्षा में 90% ऊपर अंक लाने वाले सात भैया बहनों को मेधावी पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इस पुरस्कार से प्रत्येक भैया बहनों को पांच -पांच ₹5000की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। पुरस्कार के क्रम बनारसी लाल काशी पुरस्कार का वितरण किया गया। विद्यालय में 90% से ऊपर अंक लाने वाले भैया बहनों को 1-1 हजार की राशि सुनील कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्राचार्य राधा शांता महाविद्यालय के द्वारा दिया जाता है। इसमें साथ भैया बहनों को यह राशि प्रदान की गई। 85% से 90% अंक लाने वाले भैया बहनों को ₹500 की राशि दी गई। बनारसी लाल काशी पुरस्कार से 16 भैया बहनों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार के क्रम में लक्ष्मण प्रसाद पुरस्कार जी भैया बहनों को दिए गए।

यह पुरस्कार पूर्व आचार्य रामेश्वर पंडित टिकारी गया के रहने वाले आचार्य द्वारा दिया जाता है। इसका पहला पुरस्कार रिमझिम कुमारी को दूसरा पुरस्कार सुप्रिया कुमारी को एवं तीसरा पुरस्कार अंकुश कुमार को प्राप्त हुआ। इसमें प्रथम पुरस्कार ₹251 दूसरा पुरस्कार ₹151 एवं तीसरा पुरस्कार ₹101 का दिया गया। अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह जी ने सभा को संबोधित किया और सभी कोवड-19 से बचने के लिए आग्रह किया एवं सभी को अच्छा नागरिक बनने के लिए आह्वान किया ।अपने संबोधन में उन्होंने समाज के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति को समाज हमेशा -हमेशा के लिए याद रखता है। इसके उदाहरण मधुर सिन्हा हैं जिन्होंने 1986 में विद्यालय स्थापना के लिए जमीन प्रदान कर यह महान कार्य करने का श्रेय प्राप्त किया। आज उनकी जयंती मनाई जा रही है ।आगे भी वे याद किए जाएंगे। आभार ज्ञापन विद्यालय के आचार्य छठु साह ने किया। सभा संचालन एकादश की छात्रा विनीता कुमारी ने की।शांति मंत्र गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network