तिलौथू (रोहतास) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तिलौथू का नगर बैठक नगर अध्यक्ष डाॅ विकास लाल के अध्यक्षता तथा संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश संगठन मंत्री डॉ सुग्रीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी प्रदेश अभ्यास वर्ग, राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रदेश अधिवेशन तथा राममंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कोरोना काल के कार्यों का जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद के बिहार के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अपनी सेवाभाव सामाजिक कार्यों से समाज में एक अपनी उपस्थिति दर्ज की है आज पूरे भारत में एक चर्चा का विषय है और लोग विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए कार्यों की न सिर्फ सराहना कर रहे हैं बल्कि उसका अनुकरण भी कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद राम मंदिर निर्माण हेतु घर घर जाकर लोगों से धन संग्रह कर देश के आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु आग्रह करेगी।

विश्वविद्यालय संयोजक यश उपाध्याय ने पर्यावरण के क्षेत्र में की गई कार्यों को बताया। नगर अध्यक्ष डॉ विकास लाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह ने भी अपना विचार रखा।
बैठक में मुख्य रूप से नगर सह मंत्री भोला कुमार, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, काॅलेज परिसर अध्यक्ष पीयूष कुमार, कॉलेज मंत्री मोनू कुमार, नगर एसएफडी प्रमुख पंकज कुमार, काॅलेज एसएफडी प्रमुख मंजीत कुमार, नगर टीएसभीपी प्रमुख शैलेन्द्र सिंह, सुरज शर्मा, रीना कुमारी, सपना कुमारी, सलोनी कुमारी, धीरज कुमार विवेक कुमार पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network