रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 अक्टूबर 2021 : तिलौथू /रोहतास : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटों का प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार और थानाध्यक्ष कृपाल जी ने विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान खतरनाक घाट को चिह्नित किया गया। तिलौथू शिव मंदिर घाट तिलौथू राधा शांता कॉलेज घाट , बुड्ढा बुड्ढी घाट, मीरा सराय घाट सहित अन्य छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्थानीय लोगों को गहरी खाई वाले घाट पर छठ पूजा नहीं मनाने का निर्देश दिया। छठ घाट पर व्रतियो की सुरक्षा व्यवस्था, घाट पर बांस बल्ले से बैरिकेडिंग की व्यवस्था किये जाने पर भी चर्चा की। घाट पर जमा गंदगी पर बीडीओ ने चिंता व्यक्त करते साफ़ सफाई का निर्देश दिया।