आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 अप्रैल 2022 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के दारानगर गाँव के दलित युवा छात्र संघ के द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर की 131 वी जयंती मनाया गया श्री अंबेडकर की मूर्ति पर लोगो ने माल्यार्पण किया विधायक मुरारी गौतम ने कहा कि बाबा साहेब संविधान के रचईता थे इन्होंने विदेशों में भ्रमण कर लोकहित में संविधान बनाया ताकि गरीब गुरबों का कल्याण हो आज पूरा देश इनका जयंती मना रहा है वही पूर्व प्रमुख रमेन्द्र राम ने कहा कि समाज मे उन्माद फैलाने वाले बिकास नही कर सकते अगर आगे बढ़ना है तो पढ़ाई जरूरी है बाबा साहेब ने जो अधिकार दिया है उसे समझने की जरूरत है शिक्षित बनो समाजहित में कार्य करो इनकी भावना था बक्ताओ ने इनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जयंती के उपलक्ष्य में मिठाईया भी बाटा गया इस मौके पर कमिटी के अध्यक्ष रामदेव राम महासचिव शिवकुमार राम सचिव दिनेश राम युगेश राम शिवनंदन राम सशि कुमार रिंकू कुमार पीयूष राज राजेन्द्र राम भानु प्रताप मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर कुमार साबिर अंसारी पूर्व मुखिया नागेंद्र पटेल उपमुखिया गुलबहार खान बीडीसी प्रतिनिधि रणधीर कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे पैक्स अध्यक्ष दिनेश मेहता मिथलेश राम मुनिलाल गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।