आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 दिसंबर 2021 : नोखा। ठंड का महीना अगहन में सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। दिन में धूप में गर्माहट है। रात में बादल के कारण औसतन की तुलना में ठंड का असर कम है। दिसम्बर के दस दिन बीत गए। लेकिन, अभी तक एक दिन भी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी है। न्यूनतम तापमान कभी भी 10 डिग्री के नीचे नहीं आया है। दस दिनों में सिर्फ एक दिन पहली दिसम्बर को न्यूनतम पारा सामान्य से मात्र एक डिग्री कम रहा। इसके बाद शुक्रवार 10 दिसम्बर के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य अधिक ही रहा है। शुक्रवार को भी न्यूनतम सामान्य से एक तो अधिकतम दो डिग्री अधिक रहा। अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह में आर्द्रता 86 तो शाम तक 72 फीसदी रही। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पुरवैया चली। गुरुवार को न्यूनतम तापमान नार्मल से तीन डिग्री अधिक, बुधवार को चार डिग्री अधिक और मंगलवार को छह डिग्री ज्यादा रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों सुबह में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दोपहर में मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। 12 दिसम्बर से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे यानी 10 या उससे कम होने का अनुमान है। तापमान 10 डिग्री से नीचे आने पर रात से सुबह तक ठंड का ज्यादा अहसास होगा। 15 दिसम्बर के बाद से कड़ाके की सर्दी का असर शुरू होगा।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network