आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 अक्टूबर 2023 : नोखा। संतान के दीर्घायु की कामना को लेकर किया जाने वाला जीतिया यानी जिउतिया का त्योहार बाजार में रौनक की वजह बन गया है। इसको लेकर व्रती महिलाओं का उत्साह चरम पर है जबकि नोखा बाजार में खरीदारी भी बढ़ गयी है। पूजन से संबंधित सभी सामग्रियों की खरीदारी को लेकर नोखा बाजार में खूब चहल-पहल दिख रही है। कपड़ों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

जिउतिया व्रत के दरम्यान व्रतियों द्वारा पहनी जाने वाली संतानों के प्रतीक स्वरूप जीतिया की खरीदारी भी सर्राफा बाजार में चल रही है। सोने और चांदी के बने जीतिया की खरीदारी संतानों की संख्या से हिसाब से की जा रही है और इसे नए सूत के बंधन से बना कर पूजन की तैयारी हो रही है। पूजन के बाद माताएं इस जीतिया को गले में धारण करती हैं। इसके साथ ही पारण के दिन अनेक प्रकार की सब्जियों का व्यंजन बनाने को लेकर बढ़ने वाली बिक्री के मद्देनजर आढ़तिए और खुदरा दुकानदार बुधवार से ही अपने ऑर्डर आदि पक्का करते दिख रहे हैं। शुक्रवार को सब्जी और फलों की खरीदारी चरम पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network