https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 अक्टूबर 2023 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय पर 2 नम्बर को आयोजित होनेवाले जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी को ले बीडीओ मनोरमा कुमारी ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों ने शिरकत की।महिला-पुरुष ग्रामीणों को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार खुद संबोधित करेंगे और योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगे।

बीडीओ ने अफसरों व कर्मियों से कही कि पंचायत में संचालित योजनाओं की फाइल अपडेट रखें, ताकि कोई भी जानकारी मांगने पर मिल सके। संवाद कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं भी सुनी जाएगी। कहां क्या समस्या है और उनके निदान के लिए क्या किए जा रहे हैं अधिकारी व कर्मी अपडेट रहें, ताकि वहां जानकारी दी जा सके। बीडीओ ने बताई कि प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में सुबह के 11 से 4 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network