अमर जगदेव प्रसाद के जन्मदिन पर मौर्य शक्ति ने किया जनभागीदारी मार्च

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 फरवरी 2022 : सासाराम : अमर जगदेव प्रसाद के जन्मदिन पर मौर्य शक्ति ने बुधवार को जनभागीदारी मार्च निकाला. जनभागीदारी मार्च सासाराम लोहिया चौक (पोस्ट ऑफिस चौक) से जगदेव प्रेमी चलकर शहीद जगदेव स्मारक बौलिया रोड में अमर शहीद जगदेव प्रसाद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. इस दौरान मौर्य शक्ति के लोगों ने जगदेव प्रसाद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया‌. वहीं माल्यार्पण के बाद एक सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने कहा कि जगदेव प्रसाद बचपन से ही तेज एवं कुशाग्र बुद्धि के थे. छात्र जीवन में शोषण के खिलाफ आवाज उठाते उठाते वह शोषितों की आवाज बन गए. सर्वप्रथम 1967 में कुर्था से विधायक बने, फिर बिहार सरकार के मंत्री भी बने. फिर उन्होंने शोषितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी, जिनकी हत्या 5 सितंबर 1974 को कुर्था में सामंती के द्वारा कर दी गई. जगदेव बाबू के जन्म शताब्दी के अवसर पर हम मौर्य शक्ति के तमाम साथी संकल्प लेते हैं कि जगदेव प्रसाद के कारवां को कभी नहीं रुकने देंगे, निरंतर उनके मिशन को हम आगे बढ़ाएंगे. जनभागीदारी मार्च में अमरेंद्र कुशवाहा, सोनहर, नंदू कुशवाहा, अकाशी, अनुज कुशवाहा, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, कमेंन्द्र सिंह, अरविंद कुशवाहा, सिंहासन सिंह, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, अमरजीत कुशवाहा, गुलशन कुमार मौर्य, जितेंद्र कुमार मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, रंजन कुमार सिंह, जोखन पाल, संजय कुमार सिंह, भोले शंकर, अर्जुन, दशरथ सिंह कामेश्वर सिंह अजय कुमार सिंह, प्रीतम मौर्य, संतोष राज, प्रकाश कुमार शामिल थे.‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network