नोखा। थाना क्षेत्र में स्थित प्रखण्ड के घोसियाँ पंचायत के शिवपुर गांव के एक खलिहान में शनिवार की रात में अचानक आग लग गई। अगली की इस घटना में शिवपुर गांव के चार किसानों के लगभग 20 बीघा खेत का लाखों रुपए मूल्य के धान आग की भेंट चढ़कर नष्ट हो गये। घोसियाँ पंचायत मुखिया कविता देवी के पति रमेश चौहान ने बताया कि गांव के खलिहान में शनिवार की शाम में अचानक आग लग गई। इसमे गांव के चार किसानों के लगभग बीस बीघा खेत के लाखों रुपए मूल्य के धान जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि घटना में संजय राम का 5 बीघा, दारा राम का 8 बीघा, बेचू राम का 4 बीघा और रामजी राम का 2 बीघा का खलिहान में रखा धान जलकर नष्ट हुआ है। प्रखण्ड के घोसियाँ पंचायत में स्थित शिवपुर गांव के खलिहान में आग लगने की यह घटना शनिवार की शाम आठ बजे के आसपास हुई। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका। खलिहान में आग लगने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसकी जानकारी नोखा थाना को भी दी गई। मौके पर वहां से दमकल ने पहुंचकर आग बुझाने में अपनी भूमिका निभाई।घटना की सूचना पर पहुंची मुखिया कबिता देवी ने प्रभावित किसानों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network