रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति रोहतास के बैनर तले शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर चक्का जाम कर अपना विरोध जताया। तीनों कृषि कानून वापस लो, किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करो, कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करो, क्रांतिकारी भूमि सुधार को लागू करो, कृषि सामानों को लागत कीमतों पर सस्ते दरों पर मुहैया कराओ आदि नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने तकरीबन 1 घंटे तक पोस्ट ऑफिस चौराहे को पूरी तरह बाधित रखा। इस दौरान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राम भरत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आंदोलनकारी किसानों की आवाज दबाकर केंद्र सरकार भारतीय लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। देश का दुर्भाग्य है कि अन्नदाताओं के साथ विदेशी आक्रमणकारियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है तथा कृषि कानूनों से किसानों का जीवन दुभर हो जाएगा। जिसे किसान कभी स्वीकार नहीं कर सकते। वहीं प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के प्रेसीडेंट डा: अनिमेश दास एवं प्रगतिशील महिला संगठन की दिल्ली अध्यक्ष पूनम को घर मे नजरबंद करने की तीव्र निंदा की। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आहूत चक्का जाम आंदोलन में कामरेड अयोध्या राम, अशोक बैठा, सत्तार अंसारी सहित कई नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ हीं मौके पर संजय कुमार, धर्मवीर गुप्ता, मुनेश्वर गुप्ता, ललन राम, चंद्रमा दास, राजेश पासवान, जवाहर सिंह, सुभाष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network