आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 जनवरी 2022 : सासाराम। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा एवं अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड अशोक बैठा के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च तकिया ओवरब्रिज, कारागार मोड, पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए जिला समाहरणालय के समक्ष एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमा को वापस, बिजली बिल कानून रद्द एवं जल जंगल जमीन पूंजीपतियों को देना बंद किया जाए। वहीं जिला अधिकारी रोहतास को 10 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया। मौके पर अयोध्या राम, संजय कुमार, सुरेंद्र पासवान, नथुनी राम, सुभाष, राजेश गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राम सकल गौरव, तनु दबंग, मनीष राजा, शंभू शाह, महेंद्र पासी, जमुना पासी, राधेश्याम, पंकज, कन्हैया, सरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network