रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 19 नवम्बर 2021 : सासाराम। प्रखंड क्षेत्र के कुशही गांव में कोविड गाइडलाइन के पालन करते हुए दो गज दूरी रखते हुए स्व. रामायण राय की छठवीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि किसान श्री से नवाजे गए मुखिया स्व0 रामायण राय किसानों के प्रेरणा स्रोत थे। जिन्होने हमेशा समाज सेवा के साथ साथ किसानों के हित की बात की।

डीएम ने कहा कि धन्य हैं मुखिया जी जिन्होने किसानी जीवन में रहते हुए शिक्षा को अधिक महत्व दिया और तीनों बेटों को पढ़ाकर अधिकारी बनाए। गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय और क्षेत्र के किसानों के लिए कई ऐतिहासिक काम किए। मुखिया ने अपने बेटों को ऐसा संस्कार दिया है कि वे बड़े अफसर होते हुए भी अपनी जन्मभूमि और यहां के समाज से लगाव रखे हुए हैं। उन्होने कहा कि रोहतास की धरती समाजसेवियों और वीरों की धरती रही है। युवा पीढ़ी को स्व. रामायण राय मुखिया की जीवनी से सीख लेने की जरूरत है।

एसपी आशीष भारती नेे कहा कि स्व. रामायण राय मुखिया एक सकारात्मक सोच रखने वाले इंसान थे। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, तभी परिवार व समाज का भला हो सकता है। स्व. रामायण राय के पुत्र सह मुख्यमंत्री के आप्त सचिव दिनेष कुमार राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। सदर एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि स्व. मुखिया रामायण राय से आज युवाओ को सीख लेने की जरूरत है। एमएलसी संतोष सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मौके पर निवर्तमान पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद, पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी महावीर साह, भाकपा नेता महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्रीराम राय, जदयू नेता अशोक चौधरी उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बनारसी सिंह, अंचलाधिकारी सूरजेश्वर श्रीवास्तव, प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, करगहर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल, जदयू नेता बद्री भगत, कल्याणपुर पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, अकोढ़ी पैक्स अध्यक्ष कुमार आदित्य प्रकाश, रामपुर पैक्स प्रतिनिधि रंजन सिंह, भोखरी मुखिया प्रतिनिधि दामोदर सिंह, शिक्षक सीताराम सिंह, शिक्षक अशोक कुमार, कमलेश राय, समाजसेवी नरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, बरनाला सिंह, चंद्रधर चौधरी, बबलू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network