रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ बिहार के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने अपने 8 सूत्री मांगों की पूर्ति तथा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के द्वारा उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा से हटकर कार्यपालकों के हितों के विरुद्ध लिए गए निर्णय के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लगातार पांचवे दिन सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने बताया की राज्य संघ के निर्देश पर शहर के ओझा टाउन हॉल में बिहार सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया है। धरना प्रदर्शन एवं सद्बुद्धि यज्ञ में विनय दुबे, रंजन सिंह, आदिल खान, अविनाश, नंद किशोर, राजीव, प्रशांत, वशिष्ठ, रविन्द्र, गुलशन, मोनू, रितेश, धीरज, संतोष, पुरषोत्तम, विकास, मुन्ना, राज किशोर, इमरान, हैदर, उमेश,अरुण, अमित, मुकेश, पंकज, गजाला, मोना, विद्या, निकिता, रंजू, कृतिका, मीरा, पूजा एवं रागिनी सहित सैकड़ों कार्यपालक सहायक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network