आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 जनवरी 2022 : करगहर (रोहतास)। स्थानीय बाजार से दक्षिण पाण्डेय पुल के समीप शनिवार को स्थानीय विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने भूमि पूजन एवं नारियल फोड़कर करगहर- रीवां पथ का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद विधायक ने बताया कि कई वर्षों से इस सड़क का मामला कोर्ट में लटका हुआ था। कोर्ट के फैसले के बाद इसमें कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। विधायक ने बताया कि करगहर रीवां पथ के बन जाने से हृदय सरेयां, नीमडिहरा, बभन बरेहटा, पिपरी, गोगहरा, सीडी, गर्भे, उसीना, सुसीना, खरहना,बाऊर, बहेरी,रीवां, माति, अख्तियारपुर, सज्जनडिहरा, सहित दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे। मौके पर कनीय अभियंता महेश प्रसाद साह,सहायक अभियंता अशोक प्रशाद सिंह,संवेदक बीरेंद्र सिंह मेसर्स आर बी सिंह,बिनीत कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि दीपक शुक्ला,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शुशील कुमार मिश्रा, दीपक शुक्ला, मुन्ना पाण्डेय,कमलेश राय,युवा समाजसेवी धनंजय पाण्डेय उर्फ टाइगर, विनोद उपाध्याय, अर्जुन कुमार सिंह,लक्ष्मण राय,शैलेन्द्र राय, शेषनाथ तिवारी,गुड्डू तिवारी, गोपाल यादव,बिनय मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, काशी चौबे,टप्पू पाण्डेय, मोहन पहलवान,सुनील पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network